चुनावी मैदान में अपने धुरंधर उतारने की तैयारी में भारतीय जनता पार्टी!

0
mirror news
Advertisement
Advertisement

भरतपुर। राजस्थान में चुनावी माहौल गरमाया हुआ है। कोई भी राजनैतिक पार्टी कसर नहीं छोड़ना चाहती। इसी बीच भरतपुर से भाजपा के जनप्रिय व प्रख्यात नेता भजनलाल शर्मा के चुनाव में उतरने की खबर सामने आने से अन्य प्रत्याशियों की अटकलें बढ़ने लगी है।
प्रदेश महामंत्री के रूप में जनसेवा कर रहे भजनलाल शर्मा पिछले 34 वर्षों से राजनीति के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
भारतीय जनता युवा मोर्चा के मण्डल अध्यक्ष, भाजयुमो के जिला मंत्री, जिला उपाध्यक्ष, जिला महामंत्री तथा जिलाध्यक्ष, भरतपुर से जिला मंत्री, जिला महामंत्री, जिलाध्यक्ष तथा राजस्थान के प्रदेश उपाध्यक्ष के महत्वपूर्ण पदों पर कार्यरत रह चुके भजनलाल शर्मा न केवल भाजपा के वरिष्ठ नेताओं में गिने जाते हैं बल्कि जनता में भी एक खास छवि रखते हैं।
ऐसे में उनका चुनाव में अपना नाम दर्ज करवाना भारतीय जनता पार्टी की एक विशेष रणनीति के रूप में देखा जा सकता है।

Leave a Reply

%d bloggers like this:
Verified by MonsterInsights