सेंट जॉन्स विद्यालय में चार दिवसीय खेल प्रतियोगिता का समापन

0
mirror news
Advertisement
Advertisement

आबूरोड। सेंट जॉन्स विद्यालय में 4 दिनों से चली आ रही वार्षिक खेल कूद स्पर्धा का समापन हुआ। प्रतियोगिता के दूसरे दिन बी ग्रुप बालक वर्ग की क्रिकेट प्रतियोगिता में टोपाज हाउस ने एमेरल्ड हाउस को हराकर खिताब अपने नाम किया। कक्षा 3 के छात्र अबीर रॉक को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया। बालक वर्ग के वॉलीबॉल में रूबी हाउस में टोपाज हाउस को हराया और कक्षा 12 के मोहित सिंह राठौड़ को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया। वही बालिकाओं के थ्रो बॉल में सफायर हाउस ने रूबी हाउस को हराया और युक्ता देवड़ा सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रहीं।
प्रतियोगिता के तीसरे दिन हुए ग्रुप सी के बालक वर्ग के शॉट पुट में एमरल्ड हाउस और बालिका वर्ग में रुबी हाउस ए ग्रुप डी बालक एवम बालिका वर्ग में टोपाज हाउस प्रथम रहे।
बैडमिंटन प्रतियोगिता में सी ग्रुप बालक वर्ग में रूबी हाउस प्रथम रहा और हिमांक बसेर सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किए गए। वहीं बालिका वर्ग में रूबी हाउस ने जीत दर्ज की जबकि कक्षा 7 की आरिफा सैयद सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रही। ग्रुप डी के बालक और बालिका वर्ग में सफायर हाउस विजयी रहा और रक्षित जैन तथा माधवी कपिल को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया।
टेबल टेनिस स्पर्धा में सी ग्रुप में बालक वर्ग में सफायर और बालिका वर्ग में रूबी हाउस विजयी रहे। और अनवीर सिंह तथा पायल कुंवर देवड़ा को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया। डी ग्रुप के बालक और बालिका वर्ग में सफायर हाउस ने जीत दर्ज की और आदित्य पाल सिंह देवल और आयशा कादरी सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रहे।
स्पर्धा के अंतिम दिन आयोजित सी वर्ग की क्रिकेट प्रतियोगिता में सफायर हाउस में रूबी हाउस को हराकर खिताब अपने नाम किया और महावीर बंजारा को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार दिया गया।
बास्केटबॉल प्रतियोगिता में बालक वर्ग में सफायर हाउस विजय रहा और ऋषिराज सिंह देवल ने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार जीता। वहीं बालिका वर्ग में एमेरल्ड हाउस ने जीत दर्ज की और वेदिका देवड़ा को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार दिया गया।
4 ग 100 मी शटल रेस में ग्रुप बी के बालक और बालिका वर्ग में सफायर हाउस प्रथम स्थान पर रहा वही सी और डी ग्रुप के बालिका वर्ग में क्रमशः रूबी और एमेरल्ड हाउस में प्रथम स्थान अर्जित किया
4 ग 200 मी रिले रेस में सी ग्रुप बालक वर्ग में रुबी हाउस और डी ग्रुप बालक वर्ग में टोपाज हाउस प्रथम स्थान पर रहे।

Leave a Reply

%d bloggers like this:
Verified by MonsterInsights