सेंट जॉन्स स्कूल, आबू रोड में स्वतंत्रता सप्ताह का आयोजन

0
सेंट जॉन्स स्कूल, आबू रोड में स्वतंत्रता सप्ताह का आयोजन

आबूरोड। सेंट जॉन्स स्कूल में स्वतंत्रता सप्ताह बड़े उत्साह और धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान विभिन्न
कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसमें स्कूल के सभी विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
किंडरगार्टन के बच्चों के लिए स्वतंत्रता दिवस से संबंधित गतिविधियों का आयोजन किया गया। नन्हें.मुन्ने
बच्चे तिरंगे के रंगों में सजे.धजे दिखाई दिए। उन्हें राष्ट्रीय प्रतीकों की जानकारी दी गई और देशभक्ति से
ओत.प्रोत कविताएँ, नृत्य और गीत सिखाए गए।
कक्षा 6 से 10 तक के विद्यार्थियों के लिए अंतर कक्षीय लघु नाटिका प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
जिसका विषय “स्वतंत्रता संग्राम के गुमनाम नायक” था। छात्र-छात्राओं ने बिरसा मुंडा, सेनापति बापट,
तात्या टोपे, नरसिम्हा रेड्डी, अरुणा आसफ अली आदि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के जीवन पर आधारित
नाटिकाएँ प्रस्तुत किए। जो दर्शकों को खूब पसंद आईं।
इसके साथ ही इंटर हाउस बुलेटिन बोर्ड प्रतियोगिता का आयोजन भी हुआ। जिसमें विषय था “77 सालों में
भारत”। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपने रचनात्मक विचारों को प्रस्तुत किया। जिसमें भारत की
वैज्ञानिक, आर्थिक, सामाजिक, वैश्विक पहचान, मनोरंजन, खेल जगत की उपलब्धियों को बहुत खूबसूरती के
साथ प्रस्तुत किया गया ।
विद्यालय की प्राचार्या, श्रीमती उमा श्याम ने बताया कि विद्यालय में विभाजन त्रासदी पर भी एक प्रदर्शनी का
आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी के माध्यम से विद्यार्थियों ने विभाजन त्रासदी के बारे में शिक्षकों से चर्चा
की। प्रार्थना सभा में इस विषय पर परिचर्चा प्रस्तुत की गई और दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।

Leave a Reply

Verified by MonsterInsights