एन.सी.सी. कैडेट रिद्धि दिल्ली में करेगी राजस्थान का प्रतिनिधित्व

0
Mirror News
Advertisement
Advertisement

सिरोही। राजकीय महाविद्यालय, सिरोही की एन.सी.सी. कैडेट रिद्धि देवड़ा दिल्ली में आयोजित अखिल भारतीय थल सैनिक कैम्प में राजस्थान का प्रतिनिधित्व करेगी। महाविद्यालय एन.सी.सी. प्रभारी कैप्टन (डॉ.) भगवाना राम बिश्नोई ने बताया कि कैडेट रिद्धि देवड़ा बीकानेर और उदयपुर में आयोजित कैम्पों में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर इस कैम्प के लिए चयनित हुई है। जिसमें सभी राज्यों के एन.सी.सी. कैडेटस भाग लेगें, जिसमें फयरिंग, मेप रिडिंग, ड्रिल आदि सैन्य गतिविधियों में अपना कौशल दिखायेगें। कैप्टन बिश्नोई ने बताया कि 4 राज. स्वतंत्र इकाई के कमांडिग अफसर कर्नल हरेश्वर सिंह के सफल नेतृत्व में समस्त पी.आई.स्टाफ की मेहनत से जालोर और सिरोही दोनों जगह से एक मात्र कैडेट राज्य का प्रतिनिधित्व करेगी। महाविद्यालय के प्राचार्य एवं समस्त संकाय सदस्यों ने कैडेट रिद्धि देवड़ा को शुभकामनाएं प्रेषित की एवं उज्जवल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

%d bloggers like this:
Verified by MonsterInsights