माँ सरस्वती की वन्दना के साथ बसंत का आगाज

0
mirror news

आबूरोड। सेंट जॉन्स स्कूल में बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और माँ सरस्वती के पूजन से हुई। माँ सरस्वती की वंदना के साथ ही
विद्यार्थियों ने एक शास्त्रीय नृत्य प्रस्तुत किया। जिसमें माँ सरस्वती की कृपा प्राप्त करने का भाव प्रकट किया गया।
कार्यक्रम में वेदांशिका सिंह द्वारा एक भावपूर्ण कविता पाठ किया गया। जिसमें उन्होंने माँ सरस्वती से ज्ञान और विवेक का प्रकाश फैलाने की प्रार्थना की। उनकी प्रभावशाली प्रस्तुति ने सभी को प्रेरित किया और वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया।
इसके बाद विद्यार्थियों ने एक लघु नाटिका प्रस्तुत की। जिसमें पुस्तकों के महत्व को प्रभावी तरीके से दर्शाया गया। इस नाटिका ने बच्चों के मन में ज्ञानार्जन की जिज्ञासा और बौद्धिक विकास की भावना को प्रेरित किया। इसके पश्चात वसंत ऋतु का स्वागत करते हुए विद्यार्थियों ने रंगारंग नृत्य प्रस्तुति दी। जिसने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम की सबसे अनोखी झलक कक्षा 3 , 4 और 5 के विद्यार्थियों की रही, जो स्वयं द्वारा बनाए गए फूलों के वेश में विद्यालय परिसर में फैले थे। उनकी उपस्थिति से पूरा विद्यालय एक सुंदर पुष्प वाटिका के समान लग रहा था।
विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती उमा श्याम ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को आशीर्वाद दिया और माँ सरस्वती के वाहन हंस का महत्व समझाया। उन्होंने कहा कि हंस का श्वेत रंग मन की पवित्रता का प्रतीक है। हमें ज्ञान के मार्ग पर चलते हुए अपने मन और आत्मा की शुद्धता बनाए रखनी चाहिए।
विद्यालय के इस भव्य आयोजन ने सभी विद्यार्थियों और शिक्षकों के मन में ज्ञानए सृजनात्मकता और वसंत के उल्लास की भावना भर दी।

Leave a Reply

Verified by MonsterInsights