अपना घर आश्रम अभियान को हरीझंडी

0

सिरोही। अपना घर आश्रम का निरासित असहाय प्रभु स्वरूप रहित राजस्थान अभियान का हुआ शुभारम्भ सिरोही, माॅ माधुरी बृज वारिस सेवा सदन अपना धर सेवा संस्थान भरतपुर तथा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त तत्वाधान में विशेष रेस्क्यू अभियान का संचालन राज्य के विभिन्न जिलों में किया जा रहा है। सम्पूर्ण इस अभियान के अन्तर्गत सार्वजनिक, धार्मिक स्थल, रेलवे एवं बस स्टैण्ड आदि के आसपास पडे हुए एवं घुमतु हुए लावारिश बीमार महिला व पुरूष को रेस्क्यू कर अपना घर आश्रितों में आश्रम देने का अभियान इसी माह 14 अक्टूबर से आरम्भ किया जा चुका है।
      यह रेस्क्यू अभियान को कलैक्ट्रेट परिसर में अपना घर आश्रम की दो एम्बुलेसों को राज्यमंत्री ओटाराम देवासी, लोकसभा सांसद लुंबाराम चौधरी, जिला कलक्टर श्रीमती अल्पा चौधरी, पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार ने हरी झण्डी दिखाकर वाहन को रवाना किया गया।
     इस मौके पर अति. जिला कलक्टर डाॅ दिनेश राय सापेला, मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रकाश चन्द्र अग्रवाल, गोपाल माली, महेन्द कुमार, रमेश मेघवाल, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी राजेश कुमार, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उप निदेशक राजेन्द्र कुमार पुरोहित, एडवोकेट प्रकाश माली, नरेन्द्र सिंह चारण समेत अधिक संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Verified by MonsterInsights