स्कूटी पाकर दिव्यांगों के खिले चेहरे

0
mirror news

सिरोही। मुख्यमंत्री की बजट घोषणा के तहत आम्बेश्वर स्थित राजकीय देव नारायण बालिका आवासीय विद्यालय में दिव्यांगों को स्कूटी वितरण समारोह का आयोजन किया गया। जिसमे दिव्यांगों को स्कूटी वितरित की गई। स्कूटी वितरण सिरोही विधायक सयम लोढ़ा द्वारा किया गया। बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष रतन बाफना ने संबोधित करते हुए दिव्यांगों को बधाई प्रेषित की। कार्यक्रम में उपस्थित दिव्यांगों ने विधायक को धन्यवाद ज्ञापित किया।
        इस अवसर पर सदस्य शशिकला मरडिया सदस्या, पालडी एम सरपंच हेमलता व क्रिडा परिषद् के पदाधिकारी प्रताप माली, उप निदेशक अशोक कुमार सहित 76 दिव्यांग व उनके परिवारजन उपस्थित रहें।
     
       

Leave a Reply

Verified by MonsterInsights