सुरभी गार्डन में गूंजेगा दीपोत्सव का उल्लास, राजपुरोहित समाज का स्नेह मिलन
सिरोही। राजपुरोहित विकास सेवा संस्थान, सिरोही द्वारा आयोजित दीपावली स्नेह मिलन समारोह की सभी तैयारियाँ पूर्ण कर ली गई हैं। यह भव्य आयोजन शनिवार, 8 नवम्बर 2025 को सायं 5 बजे सुरभी गार्डन, सिरोही में होगा। संस्थान के अध्यक्ष मनोज राजपुरोहित ने बताया कि दीपों का यह पर्व केवल प्रकाश का नहीं, बल्कि स्नेह, एकता और उत्साह का प्रतीक है। इसी भावना को जीवंत रखने के उद्देश्य से समाज के सभी परिवारों को इस स्नेह मिलन समारोह में आमंत्रित किया गया है।कार्यक्रम में प्रवेश के समय सभी परिवारों का पंजीकरण किया जाएगा। समाज की बालिकाएँ सामूहिक नृत्य और घूमर प्रस्तुत करेंगी, बालक कराटे का प्रदर्शन देंगे, तथा बालिकाओं द्वारा संगीत वाद्य यंत्रों पर सरस्वती वंदना प्रस्तुत की जाएगी।माताओं और बहनों के लिए गरबा नृत्य, म्यूजिकल चेयर और रस्साकस्सी प्रतियोगिताएँ रखी गई हैं। समारोह के अंत में सांस्कृतिक संध्या और स्वादिष्ट भोजन का आनंद लिया जाएगा।भोजन लाभार्थी होंगे — अशोक, दलपत, नारायण रायगर (मंडवारिया), सिरोही। जबकि व्यवस्थाओं के निरीक्षण हेतु अध्यक्ष मनोज राजपुरोहित सहित एडवोकेट दिनेश राजपुरोहित, दुदाराम पुरोहित, प्रकाश राजपुरोहित, कन्हैयालाल पुरोहित, एडवोकेट अशोक पुरोहित, अर्जुन राजपुरोहित व देवशंकर पुरोहित उपस्थित रहे। संस्थान ने सभी समाजबंधुओं से अपील की है कि वे परिवार सहित समय पर पहुँचकर इस दीपावली स्नेह मिलन समारोह को सफल बनाएं।
