सिरोही राजपुरोहित समाज विकास संस्थान में मनोज राजपुरोहित बने अध्यक्ष
                सिरोही। सिरोही राजपुरोहित समाज विकास संस्थान, सिरोही की बैठक 31 अक्टूबर 2025 को समाज भवन, सिरोही में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता चुनाव अधिकारी एडवोकेट दिनेश राजपुरोहित ने की। इस दौरान संस्थान के अध्यक्ष पद को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में पूर्व में आयोजित कार्यक्रमों तथा सदस्यता अभियान की समीक्षा की गई।बैठक में एडवोकेट अशोक पुरोहित, एडवोकेट सुमेरसिंह राजपुरोहित, बी.टी. पुरोहित, देवशंकर पुरोहित और अमृतलाल पुरोहित सहित अन्य समाजजनों ने समाजहित में अपने विचार व्यक्त किए। समाजबंधुओं द्वारा मनोज राजपुरोहित को अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव रखा गया, जिसे सर्वसम्मति से स्वीकार किया गया। नवनियुक्त अध्यक्ष मनोज राजपुरोहित ने समाज के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि शीघ्र ही दीपावली स्नेह मिलन समारोह आयोजित किया जाएगा। इसके बाद समाज में शिक्षा, चिकित्सा और सामाजिक उत्थान के लिए योजनाबद्ध रूप से कार्य किए जाएंगे।बैठक के अंत में समाजबंधुओं ने चुनाव अधिकारी एडवोकेट दिनेश राजपुरोहित और सह चुनाव अधिकारी दिलीप राजपुरोहित का शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष दुदाराम पुरोहित, पुखराज पुरोहित, नारायणलाल पुरोहित, मदनलाल पुरोहित, विनोदसिंह राजपुरोहित, ईश्वरसिंह राजपुरोहित, पुखराजसिंह, ईश्वर पुरोहित, प्रकाशराज पुरोहित, भरत जैतवाड़ा, कन्हैयालाल पुरोहित, सतीश पुरोहित, राहुल वराडा, कृष्ण कालन्द्री, जीगर वराडा, भूपेन्द्र मनोरा, कालुराम वाण, अर्जुन झाडोली, श्रवण पुरोहित, राजेश पुरोहित, अशोक आदर्श, रणछोड़लाल मामावली, दलपत पुरोहित, किरण पुरोहित, मनीष धान्ता, लक्ष्मण पुरोहित और नवीन पुरोहित सहित अनेक समाजबंधु उपस्थित रहे।
